Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर में लखन लाल देवांगन का स्वागत और मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया गया प्रसाद वितरण

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  कोरबा अंचल के श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय मंदिर, नगर निगम कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 22, शिवाजी नगर, निहारिका कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का स्वागत और मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण शर्मा कार्यपालन अभियंता न.पा.नि., डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा पतंजलि संरक्षक, डेलिराम साहू, अभिषेक शर्मा, विश्वेश्वर सिंह ठाकुर, अमृत लाल गुप्ता, राम कार्तिक साहू, शिव कुमार साहू, अश्वनी बुनकर, विकास शुक्ला, राजकमल सोनी, चंद्रकांत देशमुख, दीपक कश्यप, अभिषेक, अप्पू ठाकुर, विलास बुटोलिया,अनिल राठौर, रूद्र, हर्षित, रुखमणि देवी राठौर, त्रिवेडी पाटले, विनीता पाटले, उर्मिला यादव, प्रीतम, विभा ध्रुव, सरला सिंह, सुशीला सिंह, सीमा साहू, रजनी सिंह ठाकुर इंदिरा शिला तिवारी मधु सिंह, राजेश्वरी राठौर, सावित्री यादव, गुलाब बरेठ, द्रोपदी चंद्रा, गायत्री यादव, दुर्गेश राठौर, प्रफुल्ल साहू, राज साहू, योगेश राठौर, गजेंद्र साहू, शुभमदीप, एवं समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार रुखमणि देवी राठौर ने लखन लाल देवांगन की जीत के लिए संकल्प लिया था, उनकी कामना पूर्ण होने पर उनको आमंत्रित कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी, उसके पश्चात महामृत्युंजय मंदिर के पुरोहित आशुतोषपूरी गोस्वामी एवं नागेश्वरपूरी गोस्वामी द्वारा महादेव की पूजन आरती कराई गई।
तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. नागेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष योग प्रशिक्षक दुर्गेश राठौर, एवं बूथ कार्यकर्त्ता प्रफुल्ल साहू द्वारा साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। मंच संचालन संजय कुर्मवंशी भाजपा महामंत्री द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन करमजीत भारतद्वाज द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, अब्दुल रेहमान, राधे यादव, सोनू राठौर, अनिल यादव, धनेश्वर सिदार, लक्ष्मण श्रीवास आदि शामिल हुए।

व्हाट्सएप पर शेयर करें