Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

स्वागत मंच टूटने से गिरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :- कोरबा क्षेत्र के नए विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का मंत्री पद के शपथ लेने के बाद पहली बार शहर आगमन हुआ था, उनका जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्वागत समारोह के दौरान नये कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की आज जान पर बन आयी। स्वागत समारोह में उनका मंच अचानक टूट गया। मंच टूटते ही कैबिनेट मंत्री सहित तमाम नेता गिर पड़े। मामला कोरबा अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र का है।
शपथ लेने के बाद नये मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा पहुंचे थे। स्वागत समारोह के दौरान ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ सभी नेता भी मंच पर चढ़ गये। लड्डूओं से तौलने के बाद माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया, पूरा मंच ही जमींदोज हो गया। इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। आनन-फानन में मंच के नीचे खड़े लोगों ने उनको बाहर निकाला।

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें