Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोरबा जिले के चारों विधानसभा सीट पर नये प्रत्याशियों को मिला जनता का आशीर्वाद, परिणाम में देखे जीत हार का अंतर

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :-  प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने परिवर्तन यात्रा शुरू करते हुए नारा दिया “अब नई सहिबो…बदल के रहिबो” हुआ भी कुछ ऐसा ही। कोरबा जिले की बात करें तो यहां भी यह नारा हिट हो गया। जिससे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ननकीराम कंवर समेत अन्य दोनों विधानसभा क्षेत्र कोरबा के विधायक जयसिंह अग्रवाल व कटघोरा के पुरूषोत्तम कंवर को जनता ने बदल के रख दिया। वहीं पिछले बार कांग्रेस की सीट रही पाली-तानाखार में भी मतदाताओं ने गोगपा के प्रत्याशी तुलेश्वर मरकाम को जीताकर पार्टी ही बदल दिया। कोरबा, करतला व कटघोरा में प्रत्याशी अच्छे अंतर से जीते हैं लेकिन पाली तानाखार में जीत का अंतर काफी करीब रहा।

देखें किसे मिला कितना वोट और कितने अंतर से हुई पराजय…

विस  विजयी प्रत्याशी     पराजित प्रत्याशी  अंतर

कोरबा  लखनलाल देवांगन   जयसिंह अग्रवाल

              (92029)             (66400)       25629

करतला फूल सिंह राठिया  ननकीराम कंवर

               (93647)           (70788)      22859

कटघोरा प्रेमचंद पटेल        पुरूषोत्तम कंवर

             (73680)            (56780)       16900

पाली ताखा तुलेश्वर मरकाम   दुलेश्वरी सिदार

           (60862)              (60148)         714

व्हाट्सएप पर शेयर करें