Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

 

कोरबा :- राखड़ से भरी तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झगरहा मुख्य मार्ग की है. वहीं लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना कारित हाईवा को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है,

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका 29 वर्षीय बालको निवासी रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी. जो ड्यूटी कर घर जा रही थी और हादसे का शिकार हो गई, हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया और सिविल लाइन थाना परिषर के अंदर में खड़ा किया गया है.झगरहा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के चलते कई घटनाएं घट चुकी हैं. लगातार हो रहे हादसे के कारण लोगों में भारी आक्रोश है. मौके पर उपस्थित लोगों का कहना है की घटना का मुख्य वजह इस मार्ग पर फैले राखड़ और 24घंटे ओवरलोड भारी वाहनों का दबाव है। इस सड़क के दोनों ओर राखड़ का भराव इस तरह हो गया है कि किसी भी भारी वाहनों के गुजरने से धूल का गुब्बार उड़ने लगता है. जिससे छोटे वाहनों पर चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती है। यही कारण है कि चालक अपना नियंत्रण खो देता है। आज इस जगह पर घटना हुई है, उस जगह पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी हैl फिलहाल पुलिस मामला पंजीबद्ध करते हुए हाईवा के मलिक की खोज बीन कर रहे हैं । और यह हाईवा कौन से पावर प्लांट की राख लेकर कहां आ जा रही थी ।