Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा 28 नवम्बर 2023/ कलेक्टर सौरभ कुमार ने मौसम में हुए परिवर्तन और बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी धान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त धान उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की सम्भावना व्यक्त की गई है। चूँकि जिले में धान खरीदी चालू है, ऐसे में खरीदे गए धान को बारिश से बचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित समिति प्रबंधकों से समन्वय स्थापित कर तालपत्री आदि की समुचित व्यवस्था कराने और धान को भीगने से बचाने के निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें