Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

सेहत पर्यावरण के लिए रखड़ अभिशाप, प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों के साट _गांठ से राखड़ की समस्या बनी नासूर :विशाल

व्हाट्सएप पर शेयर करें

*राखड़ ने शहर वासियों का जीना किया मुहाल, किसके इशारे पर यहां_ वहां राखड़ किया जा रहा डप : विशाल*

कोरबा :- विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। जनता भी अब चुनावी रंग में रंग चुकी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी इंजीनियर विशाल केलकर भी सघन डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। पुरानी बस्ती कोरबा वार्ड क्रमांक 6 में अपने जनसंपर्क के दौरान विशाल ने कहा कि ,कोरबा में राखड़ की समस्या मुंह उठाए खड़ी है , राखड़ सड़क गली मोहल्ले होते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया है ।नियमों को तक में रखकर रखड़ को यहां_ वहां डप किया जा रहा है । खास करके औद्योगिक इलाकों में रहने वालों वाले लोगों के सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है lबावजूद प्रबंधन व जनप्रतिनिधियों के साट गांठ के चलते यह समस्या जस की तस बनी हुई है । राखड़ की समस्या से निजात पाने के लिए एक निष्पक्ष जनप्रतिनिधि कोरबा विधानसभा के लिए चाहिए ।जनसंपर्क के दौरान लोगों ने भी माना कि राखड़ समस्या का ठोस निदान निकालना चाहिए ।लोगों से मिल रहे अभूतपूर्व प्रतिसाद से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गदगद है ।विशाल के द्वारा छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं ली जा रही है , और आम आदमी पार्टी पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है ।

व्हाट्सएप पर शेयर करें