Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 3,00000/- ( तीन लाख रुपये )नगदी रक़म जप्त

कोरबा :- पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक – 02.11.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु बुधवारी बाज़ार ऊर्जानगर के लिये रवाना हुए थे कि बुधवारी बाज़ार के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति मोटर सायकल CG-12AH-9599 से आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम विनीत थापर पिता हरप्रकाश थापर उम्र 50 वर्ष, साकिन- परममित्रनगर बतारी थाना -दीपका ज़िला – कोरबा का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर 3,00000/- (तीन लाख रुपये) नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया। जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।