Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

ईव्हीएम मशीन की कमीशनिंग प्रक्रिया का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा 29 अक्टूबर 2023/ आज प्रातः कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने ईव्हीएम मशीन, व्ही.व्ही.पेैट, मशीन के कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु एहतियात बरतने, आईटी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें