Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

महिला के गले से चोरी हुआ सोने का हार, मंदिर में प्रसाद लेते समय घटी घटना

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा :- कोरबा अंचल में कोसाबाड़ी क्षेत्रान्तर्गत एम.पी. नगर दुर्गा पंडाल में सोने का हार चोरी हो जाने की एक घटना घटित हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान यह घटना घट गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, पोड़ीबहार क्षेत्र में निवासरत नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एम.पी. नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था।

व्हाट्सएप पर शेयर करें