Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

सलमा सुलताना केस में आयी मृतक की डीएनए रिपोर्ट

* 5 साल पहले 21 अक्टूबर 2018 को हुआ था सलमा का कत्ल
* 5 साल बाद 21 अक्टूबर 2023 को आई डीएनए रिपोर्ट
* पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोरबा :- कोरबा जिले में पांच साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा सुलताना का कत्ल कर निर्माणाधीन सड़क के किनारे दफन कर दिया गया था। इसे बड़ा संयोग कहेंगे कि 5 साल पहले 21 अक्टूबर को सलमा का कत्ल हुआ था और 21 अक्टूबर को ही उसके कंकाल का डीएनए रिपोर्ट आया है। रिपोर्ट में साफ हो गया है कि पुलिस को मिला कंकाल सलमा सुलताना का ही है।
पांच साल बाद पुलिस ने सलमा सुलताना के गुमसुदगी के मामले को रिओपन किया। तस्दीक के दौरान पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद जो खुलासा हुआ ये पुलिस के लिए भी चौकाने वाला था। पता चला कि साल 2018 में उसे मार कर सड़क के किनारे दफन कर दिया गया है। पुलिस ने जांच कार्यवाही तेज कर दी। कुछ माह पूर्व संदेहियों के निशानदेही पर पुलिस कोहड़िया के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुदाई की मगर पुलिस के हाथ कुछ नही लगा। इसके बाद पुलिस ने कथित संदेहियों को पकड़ने में ध्यान दिया। कुछ दिनों बाद ही कथित आरोपी पकड़े गए।
सैटेलाइट तस्वीर के जरिए पुख्ता इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर कोहड़िया क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुदाई की। पुलिस को मौके से एक कंकाल मिला। मगर बगैर डीएनए टेस्ट के पुलिस मामले की हकीकत से काफी दूर थी। लिहाजा नरकंकाल का फिमर बोन के सैंपल और सलमा सुलताना की मां का ब्लड सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। करीब एक माह बाद डीएनए रिपोर्ट आई है। जिसमे साफ हो गया है कि कंकाल सलमा सुलताना का ही हैं। इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में कोरबा पुलिस अब जाकर पूरी तरह सफल हुई है। सलमा की हत्या करने वाले मुख्य कथित आरोपी और उसके दो साथी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस अब कोई कसर नहीं छोड़ेगी।