Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

आईटीआई कोरबा में 10 अप्रैल को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

व्हाट्सएप पर शेयर करें


कोरबा// वन्दे छत्तीसगढ़. इन – कोरबा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा में 10 अप्रैल 2023 को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम मे पंजीयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप मेला में जिला अंतर्गत उद्योग, प्रतिष्ठान एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आई.टी.आई. कोरबा में 10 अप्रैल को सुबह 09 बजे उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा ने बताया कि अप्रेंटिसशिप योजना अंतर्गत संस्था में प्रत्येक माह के द्वितीय सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कराये जाने के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें