Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कोषालय पंजी और स्ट्रांग रूम का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

व्हाट्सएप पर शेयर करें

कोरबा// वन्दे छत्तीसगढ़. इन – कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय के पंजियों का सत्यापन करने के साथ ही स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टाम्प टिकट सहित रखे गये अन्य सामग्रियों का अवलोकन करने के साथ ही पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छः माह में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी  जसपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजीव झा द्वारा कोषालय में देयकों की जमा से लेकर पासिंग की प्रक्रिया एवं जिले में लंबित पेंशन प्रकरणों की जानकारी ली गई। देयकों को समय सीमा में निराकरण करने एवं पेंशन प्रकरणों को डीडीओ से समन्वय कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

व्हाट्सएप पर शेयर करें