Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल

व्हाट्सएप पर शेयर करें

 


कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन – कोरबा अंचल के वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी डी निजामी और प्रदेश महासचिव विजय लाडगे ने इस आशय का पत्र जारी किया है।

पत्रकार गेंदलाल शुक्ल देश के प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में गत 43 वर्षों से लिखते रहे हैं। वे कोरबा के प्रथम टी वी पत्रकार भी हैं, जिन्होंने विभिन्न सेटेलाइट टी वी चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें कोरबा में समाचार एजेंसी का भी प्रथम संवाददाता होने का गौरव प्राप्त है। उन्होनें अनेक वर्षों तक बिलासपुर और कोरबा के दैनिक समाचार पत्र में सम्पादक के पद पर भी अपनी सेवाएं दी है। वे वर्तमान में भी समाचार एजेंसी, राष्ट्रीय टी वी चैनल और रायपुर, भोपाल एवम नई दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें