Vande Chhattisgarh
Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

कानूनी जागरूकता पर शार्ट फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 15 मार्च तक आमंत्रित

व्हाट्सएप पर शेयर करें


न्याय मंत्रालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन।
कोरबा/ वन्दे छत्तीसगढ़. इन –  केंद्रीय न्याय विभाग एवं नालसा के संयुक्त तत्वाधान में  ’’दिशा’’ स्कीम के अंतर्गत इस वर्ष की शार्ट फिल्म प्रतियोगिता आदिवासी बाहुल्य जगदलपुर में होगी। प्रतियोगिता में 5 से 10 मिनट अवधि की शार्ट फिल्में न्याय विभाग एवं नालसा की दिशा स्कीम थीम पर तैयार कर 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा राज्य राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में कोई भी शासकीय, अर्द्धशासकीय विभाग, निजी व्यक्ति, संगठन अथवा कोई भी संस्था भाग ले सकती है। भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कानूनी जागरूकता से संबंधित अन्य शार्ट फिल्में (दिशा एवं अन्य विषयों पर) गैर प्रतियोगिता वर्ग में जमा की जा सकती हैं, इनका भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि दिशा स्कीम के अंतर्गत मोबाईल एवं वीडियो के माध्यम से तथा जन सूचना केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने का कार्य राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले हेतु एक-एक टेली अधिवक्ता भी नियुक्त किया गया है। स्कीम के संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट सीजीसालसा  पर ली जा सकती है तथा विधिक सहायता अधिकारी श्री शशांक शेखर दुबे से फोन नंबर 9131525540 संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें