Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कार्यक्रमकोरबा न्यूज़

 दूल्हा-दुल्हन को उपहार स्वरूप मिले लिफाफे को ले गया चोर


 शहर के हरीमंगलम में आयोजित थी शादी समारोह व खानपान।
कोरबा/ वंदे छत्तीसगढ़. इन – रबा शहर के एक लॉन में शादी के रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। जहां सभी लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खींचने में मशगूल थे, इसी बीच रिसेप्शन में घुसे कोई अज्ञात चोर ने लिफाफे से भरा थैला को ही पार कर दिया। जब घर वालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
इस क्षेत्र में निवास करने वाले लल्लू प्रसाद जयसवाल के पुत्र की शादी समारोह आयोजित की गई थी। डीडीएम रोड के हरीमंगलम नामक लॉन में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। वहां बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार व जान-पहचान के लोग आए हुए थे। दूल्हा-दुल्हन को नजराने के रूप में लिफाफा भी भेंट किया गया था। उनके परिजनों द्वारा सारे लिफाफे को एक बैग में भरकर पास में ही रखा गया था। इस बीच पार्टी में ही किसी अज्ञात चोर ने लिफाफा से भरे थैले को पार कर दिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आक्रामक खोजबीन शुरू कर दी है।