Skip to main content

Vande Chhattisgarh

Big Breaking News
कोरबा न्यूज़

डीएमएफ फंड से जिले के 31 विकास कार्यों हेतु 5.44 करोड़ स्वीकृत

कोरबा :-  छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शहर के विभिन्न वार्डों में 31 विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।

स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, नाला एवं कलवर्ट निर्माण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से वार्डों में आवागमन सुगम होने के साथ बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से इससे पहले 15वें वित्त मद से भी कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल के 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 1.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।